{"_id":"67d5d1a7a39e7e8f910912f4","slug":"father-and-son-died-and-6-injured-when-car-overturned-while-returning-after-seeing-off-daughter-in-law-mirzapur-news-c-20-1-vns1053-918860-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बहू को विदा कराकर लौटते समय कार पलटने से पिता-पुत्र की मौत, 6 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बहू को विदा कराकर लौटते समय कार पलटने से पिता-पुत्र की मौत, 6 घायल
विज्ञापन
अहरौरा। सोनभद्र के ओबरा से बहू काे विदा कराकर घर लौटते समय वाराणसी निवासी परिवार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। शुक्रवार की रात वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर हनुमान घाटी के पास उनकी कार पलट गई।
हादसे में कार सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि बहू समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी पहुंचाया। हादसे के बाद भागे कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
वाराणसी के शिवपुर निवासी त्रिलोकी नाथ केशरी के सबसे छोटे बेटे आदित्य की 15 दिसंबर को ओबरा में शादी हुई थी थी। आदित्य नोएडा में फाइनेंस कंपनी में काम करता था। 12 मार्च को वह घर आया था। उसकी पत्नी नेहा मायके में थी। होली पर पत्नी की विदाई कराने के लिए आदित्य अपने पिता त्रिलोकी, मां मंजू केशरी, भाभी नेहा, गुंजा, भतीजे वेदांश और भतीजी अनवी के साथ शुक्रवार को ससुराल ओबरा गया था।
विज्ञापन
होली खेलने के बाद देर शाम बहू को लेकर सभी लोग घर लौट आ रहे थे। हनुमान घाटी के पास उनकी इनोवा कार बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। इसी दौरान चालक कार से कूद कर भाग गया। हादसे में त्रिलोकी नाथ केशरी (65) और आदित्य उर्फ सीबू (30) की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, मंजू केशरी (60), नेहा (35), गुंजा (32), नव विवाहिता नेहा (28), वेदांश (10) और अनवी (8) घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी पहुंचाया। मंजू की हालत गंभीर है। थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। क्रेन से क्षतिग्रस्त कार हटवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, चालक शहजाद आलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।