फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers will be honored on the birth anniversary of Chaudhary Charan Singh.

Mirzapur News: चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सम्मानित किए जाएंगे किसान

Wed, 04 Feb 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be honored on the birth anniversary of Chaudhary Charan Singh.
-खरीफ, रबी सीजन में उत्कृष्ट पैदावार करने वाले किसान 28 फरवरी तक करें आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। पूर्व पीएम भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती पर रबी एवं खरीफ में पैदावार करने वाले किसानों को जिले स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उप कृषि निदेशक विकेश कुमार सिंह पटेल ने बताया कि जिले स्तर पर प्रथम पुरस्कार 7000.00, द्वितीय पुरस्कार 5000 एवं राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार पर एक लाख रुपये, द्वितीय 75 हजार एवं तृतीय पुरस्कार 50 हजार रुपये विजेता किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।

उप कृषि निदेशक ने बताया जनपद स्तर पर रबी फसलों पर प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार (गेहूं के साथ-साथ दलहन या तिलहन में से एक फसल पर) खरीफ फसलों पर प्रथम एवं द्वितीय (धान के साथ-साथ दलहन या तिलहन में से एक फसल पर) किसानों को पुरस्कृत किया जाता है। उप कृषि निदेशक ने बताया जिसमें से किसी एक श्रेणी में पुरस्कृत होने वाले लाभार्थी को उस श्रेणी में दोबारा पुरस्कृत नहीं किया जाएगा। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। .किसान अपने निकटतम राजकीय कृषि बीज भंडार पर निर्धारित शुल्क 10 रुपये जमाकर अपना डी. 2 अवश्य प्राप्त कर लें। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बैंक पासबुक की छाया प्रति, मोबाइल नंबर, खतौनी/खसरा पंजीयन संख्या, आधार कार्ड की छाया प्रति के साथ आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed