फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers upset due to token system

टोकन व्यवस्था से किसान परेशान

Wed, 05 Jan 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to token system
जिले में एक नवंबर से धान की खरीद की जा रही है। तब से लेकर अब तक कई बार धान खरीद की प्रक्रिया में बदलाव किया गया। इसमें भी सबसे अधिक बदलाव टोकन व्यवस्था में किया गया। इससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। हालांकि जिले में सोमवार तक 19 हजार 781 किसानों से 99 हजार 989 एमटी धान की खरीद की गई है। लेकिन टोकन व्यवस्था से सामान्य किसानों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मड़िहान : क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त कर पाना सामान्य किसानों के वश की बात नहीं है। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक टोकन मिलने का समय निर्धारित है, लेकिन सुबह 9.58 बजे वेबसाइट खुलते ही दो मिनट में खरीद का लक्ष्य पूरा हो जाता है। टोकन प्राप्त करने के लिए किसान सहज जन सेवा केंद्रों पर बैठकर इंतजार करते रह जाते हैं। किसानों का आरोप है कि टोकन सिस्टम में हेराफेरी की जा रही है। किसानों की मांग है कि पूर्व की भांति तहसील से टोकन देने का सिस्टम लागू किया जाय। ताकि किसानों को धान का समर्थन मूल्य मिल सके। नई व्यवस्था के तहत एक किसान एक सप्ताह में एक बार में महज 60 क्विंटल धान ही बेच सकता है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी धनंजय सिंह का कहना है कि अब जो टोकन जारी किया जा रहा है, उससे धान बेचना काफी आसान हो गया है। किसान थोड़ा धैर्य रखें। सभी किसानों की धान की खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed