फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers start picketing in case of trapping of crops

फसल रौंदने के मामले में किसानों का धरना शुरु

Fri, 06 Mar 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers start picketing in case of trapping of crops
अदलहाट के जादवपुर शिव मंदिर पर अनवरत धरना प्रदर्शन का किसान। - फोटो : MIRZAPUR
अदलहाट। भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश इकाई के आवाहन पर गुरुवार से अनवरत धरना प्रदर्शन करहट जादवपुर शिव मंदिर परिसर शुरु हो गया। किसानों की इस लङाई में भाकियू भानू गुट तथा भारतीय किसान महा सभा के समर्थन की।
विज्ञापन

बता दें कि विगत एक मार्च को किसानों की खङी फसल रौंदने किसानों व महिलाओं पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज करने के विरोध मे किसानों की मांग पूरी होने तक प्रदेश अध्यक्ष भाकियू राजवीर सिंह जादौन के आवाहन पर अनवरत किसान धरने पर रहेंगे। धरने के प्रथम दिन गुरुवार को पंचायत में भाकियू भानू गुट के राष्ट्रीय मुख्य महा सचिव राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री, भारतीय किसान महा सभा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पटेल के द्वारा किसानों की लङाई में भारतीय किसान यूनियन के समर्थन की घोषणा की गई। किसानों की अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा, हर एक परिवार को एक व्यक्ति को नौकरी, फसल कटने के बाद नापी कराने के बाद कार्य कराने, निरीह निहत्थे किसानों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चलवाने वाले उप जिलाधिकारी को निलंबित करने की मांग की। इस अवसर पर धर्म देव उपाध्याय, नागेन्द्र बहादुर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राम बहादुर सिंह, रामरतन चौरसिया, पत्ती देवी, गिरजा देवी, कमला, लक्ष्मिना देवी, पुष्पा देवी, फूला देवी, कृष्णावती, सविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed