फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   farmers on the road

धान खरीद में लापरवाही, विरोध में सड़क पर उतरे किसान

Tue, 29 Dec 2020 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
farmers on the road
हलिया। धान खरीद में हो रही लापरवाही पर सोमवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। कोटाघाट चौराहा व मवईकला में विरोध में उतरे किसानों ने ईंट व पत्थर रखकर सड़क जाम करते हुए प्रदर्शन किया। कोटा घाट चौराहे पर किसानों के आंदोलन के चलते हलिया-लालगंज मार्ग एक घंटे जाम रहा। जिससे राहगीरों को समस्याओं से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मवईकलां में यूपी एग्रो का धान खरीद केंद्र खोलने का निर्देश दिया गया था। लेकिन क्रय केंद्र नहीं खोला गया। कोटाघाट चौराहे पर जाम के चलते सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सूचना पर मौके पर पंहुचे चौकी प्रभारी तिलांव विश्वजीत यादव ने किसानों को समझाते हुए जाम समाप्त कराया। इसी तरह विपणन केंद्र मवईकलां पहुंचे सैकड़ो की संख्या में किसान केंद्र के सामने ईट, पत्थर रखकर हंगामा करते हुए नारेबाजी करने लगे। सड़क जाम के चलते राहगीरों तथा सरकारी कर्मचारियों को परेशान होना पड़ा। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने किसानों समझाने का प्रयास किया पर वे नाकाम रहे। किसानों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसडीएम लालगंज जंगबहादुर यादव ने पहुंचकर किसानों की समस्याओं को सुना। केंद्र प्रभारी को टोकन के माध्यम से धान खरीद करने का निर्देश दिया। इस दौरान रंजीत पांडेय, हीरालाल पटेल, जितेंद्र, अनुपम पांडेय, दिलीप सिंह, कमलेश पाल, लाल बहादुर, देवेश पांडेय, दिलीप सिंह पटेल, अभिषेक पांडेय सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed