फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers' nine bighas of wheat crop ashes due to fire

Mirzapur News: आग से किसानों की नौ बीघे गेहूं की फसल राख

Sun, 26 Mar 2023 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers' nine bighas of wheat crop ashes due to fire
लालगंज। थाना क्षेत्र में शनिवार को दोपहर बाद शार्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग लग गई। इससे आधा दर्जन से अधिक किसानों की नौ बीघे खेत में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने आग से हुई क्षति का आकलन किया।लालगंज के चक पैसठ गांव में कटाई के लिए तैयार गेहूं की फसल में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की जानकारी पर मौके पर पहुंचे किसान उसे बुझाने में जुट गए। हालांकि आग बुझने तक नौ बीघे से अधिक फसल जलकर राख हो गई। आग से किसान संजय सिंह की 15 बिस्वा, प्रेम नरायन की एक बीघा, दीप कुमार की एक बीघा, सुमन सिंह व ओमप्रकाश की एक बीघा, शंभूनाथ की एक बीघा, अभयराज व श्रीनाथ की 15 बिस्वा तथा प्रहलाद की 10 बिस्वा गेहूं की फसल खेत में जल गई।
विज्ञापन

इसकी सूचना ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को दी। सूचना पर पहुंचे लेखपाल मोहनलाल ने स्थलीय सत्यापन करके आख्या तैयार की। किसानों ने आरोप लगाया कि तहसील मुख्यालय पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं होने के कारण आग पर काबू नहीं किया जा सका। मिर्जापुर से आने में फायर ब्रिगेड की गाड़ी को विलंब हो गया। इसी दौरान कटाई गांव निवासी श्यामाचरण पटेल के मड़हे में आग लग गई। जिससे उसमें बंधी पड़िया झुलस गई और मड़हा जल गया। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने आग बुझाने का प्रबंध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed