फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers, increase your yield by taking advantage of agricultural schemes

Mirzapur News: कृषि योजनाओं का लाभ उठाकर पैदावार बढ़ाएं किसान

Thu, 18 Dec 2025 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Farmers, increase your yield by taking advantage of agricultural schemes
मझवां ब्लाक में गोष्ठी में मौजूद किसान।- संवाद।
कछवां। कृषि विभाग की ओर से मझवां ब्लॉक परिसर में बुधवार को कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मझवां भाजपा विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा विधायक ने किसानों से कृषि विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आवाह्न किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. श्री राम सिंह ने खेतीबाड़ी के ससामयिक जानकारी देते हुए किसानों को रसायनिक उर्वरक की जगह जैविक खेती पर जोर दिया। कृषि वैज्ञानिक ने उन्नत बीज, उर्वरक, कीटनाशक तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी। कृषि विभाग से आए अधिकारियों ने पीएम सम्मान निधि के अलावा विभाग द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान पूर्व चेयरमैन अजय उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष पवन उपाध्याय, मनोज पांडेय, ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार सिंह, बीडीओ विमल प्रकाश पांडेय, एडीओ एजी विजय प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन




बीएमएम पर लगाया धन उगाही का आरोप
कछवां। समूह की महिलाओं ने ब्लॉक मिशन मैनेजर पर मानदेय देने के नाम पर धन उगाही का आरोप मढ़ते हुए मझवां भाजपा विधायक को पत्रक सौंपा। कोहड़िया गांव निवासी संजू देवी के नेतृत्व में पहुंची समूह महिलाओं ने बीएमएम पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। बताया कि बिना सुविधा शुल्क के कोई कार्य नहीं किया जाता है। समूह की महिलाओं ने ब्लॉक मिशन मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पत्रक देने वालों में मनोरमा देवी, कुसुम, हेमलता, कामना, अर्चना, प्रमिला आदि समूह महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed