फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers have not been verified

किसानों का नहीं किया गया सत्यापन

Mon, 28 Mar 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers have not been verified
एक अप्रैल से होने वाले गेहूं खरीद के लिए अब तक मंडल में 12787 किसानों ने पंजीकरण कराया। इसमें मिर्जापुर में 7954, सोनभद्र में 3631 और भदोही में 1202 किसानों ने आनलाइन पंजीकरण करा लिया है। हालांकि मिर्जापुर में अभी तक किसी भी किसान का सत्यापन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जिले में गेहूं की खरीद एक अप्रैल से 15 जून 2022 तक की जाएगी। इसके लिए 2022-23 में मूल्य समर्थन योजना के तहत गेहूं खरीद के लिए आनलाइन पंजीयन 15 मार्च से ही शुरू है। किसानों को गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा। किसानों को गेहूं का समर्थन मूल्य का भुगतान आधार लिंक्ड बैंक खाते में किया जाएगा। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक सदर तहसील में 802, लालगंज में 1653, मड़िहान में 2039 और चुनार में 3460 किसानों ने पंजीकरण कराया है। लेकिन अभी तक इन सभी किसानों का सत्यापन नहीं हो सका है। इसमें सौ क्विंटल से कम वाले 4506 किसानों का सत्यापन एसडीएम स्तर से लंबित है। सौ क्विंटल से अधिक वाले 179 किसानों का एडीएम और 3269 किसानों का एसडीएम के स्तर से सत्यापन लंबित है।
विज्ञापन

मंडल में स्वीकृत हैं 112 क्रय केंद्र
विंध्याचल मंडल में इस बार गेहूं खरीदने के लिए 112 क्रय केंद्रों को मंजूरी दी गई है। इसमें मिर्जापुर में 47, सोनभद्र में 45 और भदोही में 20 क्रय केंद्रों को स्वीकृति दी गई है। जिले में इस वर्ष खाद्य विभाग के 13, पीसीएफ के 32 और भारतीय खाद्य निगम के दो सहित कुल 47 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि खाद्य विभाग द्वारा विकास खंड सिटी के मंडी परिसर में प्रथम व द्वितीय, कोन में पीडीएस गोदाम मुजेहरा कला, गैपुरा छानबे में पीडीएस गोदाम भटेवरा, मझवां में पीडीएस गोदाम जलालपुर और पहाड़ी में पीडीएस गोदाम टोंगा में केंद्र बनाया गया है। विकास खंड लालगंज में पीडीएस गोदाम खजुरी लालगंज और पीडीएस गोदाम मवईकला हलिया, विकास खंड मड़िहान में पीडीएस गोदाम कलवारी मार्ग पटेहरा, पीडीएस गोदाम पचोखरा राजगढ़, नरायनपुर में पीडीएस चुनार चचेरी मोड़, जमालपुर में पीडीएस गोदाम रानीबाग और अहरौरा मंडी परिसर में बनाया गया है। वहीं भारतीय खाद्य निगम द्वारा नगर के नवीन मंडी परिसर तथा नवीन मंडी परिसर अहरौरा में क्रय केंद्र खोला गया है। इसके साथ ही पीसीएफ के 32 क्रय केंद्रों पर खरीद की जाएगी।

कई किसानों का सत्यापन हो चुका है। अभी भी सत्यापन हो रहा है। खरीद शुरू होने तक सभी का सत्यापन पूरा होने की संभावना है।
- धनंजय सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
इस वर्ष 530 हेक्टेअर बढ़ा है गेहूं का रकबा
मिर्जापुर। इस वर्ष गेहूं का रकबा 530 हेक्टेअर बढ़ाकर आच्छादन क्षेत्र 98165 हेक्टेअर रखा गया है और उत्पादन 333998 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। जबकि 2020- 21 में यह रकबा 97635 हेक्टेअर और उत्पादन 319909 एमटी था। जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने बताया कि रकबे के अनुसार पैदावार की स्थिति की स्थिति बेहतर होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed