फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers demonstrated and demanded release of water from the dam into the canals

Mirzapur News: किसानों ने प्रदर्शन कर बांध से नहरों में पानी छोड़ने की मांग की

Tue, 17 Oct 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated and demanded release of water from the dam into the canals
मड़िहान। तहसील मुख्यालय पर सोमवार को किसानों ने ट्रैक्टर व पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया। किसानों ने अधिकारियों को तहसील बुलाने की मांग की। बाद में उपजिलाधिकारी ने धंधरौल बांध से पानी छोड़ने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सोमवार को मड़िहान में किसान एकत्र होकर पैदल मार्च कर नारेबाजी करते हुए करीब बारह बजे तहसील पहुंचे। पांच सूत्री मांग पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा। मुख्य मांगों में चुनार से राजगढ़ तक गंगा नहर लिफ्ट कैनाल की मांग शामिल है। लो वोल्टेज व बिजली कटौती बंद करने, फसल बीमा का लाभ दिलाने, धंधरौल बांध से नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग भी शामिल है। किसानों ने जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर वसूली पर रोक लगाने की मांग की। उनका कहना था कि किसानों का केसीसी ऋण माफ किया जाना चाहिए। एक घंटे तक तक इंतजार करने के बाद कुछ किसान सोनभद्र मार्ग तक पहुंच गए। पुलिस व अधिकारियों के समझाने के बाद हट गए। इसके बाद विद्युत निगम व सिंचाई विभाग के उपखंड अधिकारी पहुंचे। वहां पहुंचे एसडीएम युगान्तर त्रिपाठी ने किसानों को बताया कि 17 अक्टूबर की सुबह मुख्य घाघर नहर में धंधरौल बांध से पानी छोड़ दिया जाएगा। एक सप्ताह के अन्दर टेल तक पानी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। निगरानी के लिए सिंचाई, राजस्व व पुलिस प्रशासन की टीम गठित की जाएगी। नहर की पटरियों पर कटिंग व पम्पसेट नहीं लगाने दिया जाएगा। इसके बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त किया।इस दौरान तहसीलदार संजीव कुमार यादव, सहायक अभियंता सिंचाई मोहम्मद परवेज, अवर अभियंता गुलाब सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed