फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers demonstrate on the seed warehouse

बीज गोदाम पर किसानों का प्रदर्शन

Sun, 13 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 13 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने बीज के अनुदान की राशि का भुगतान नहीं होने पर शनिवार की दोपहर में किसानों ने सरकारी बीज गोदाम जमालपुर पर प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। किसानों द्वारा सरकारी बीज गोदाम से अक्तूबर-नवंबर माह वर्ष 2015 में गेहूं के बीज अनुदान पर लिए थे, लेकिन गेहूं की समुचित कीमत लिया गया था। 
विज्ञापन


  किसानों को बताया गया था कि प्रति बोरी आठ सौ रुपया गेहूं की अनुदान राशि है, जिसके लिए किसानों से बाकायदा खेत की खतौनी, बैक पासबुक की कापी एवं आईडी लिया गया था, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी किसानों के खाते में अनुदान की धनराशि नहीं पहुंची, जिससे किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन


किसानों को एक बार पुन: प्रलोभन देकर रबी की बुवाई के लिए गेहूं के बीज की बिक्री की जा रही है।   क्षेत्र के रसूलपुर गांव के किसान हरश्चिंद्र सिंह, जमालपुर के गोपीनाथ, हसौली के गुप्त नाथ, सरसा के गजानंद, चौबेपुर के बृजनाथ चौबे, बिसुनपुरा के पन्ना लाल सिंह आदि किसान सरकारी बीज गोदाम से अनुुदान के नाम पर बीज का पूरा दाम देने से कतरा रहे हैं। ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि यदि जल्द से जल्द से पुराना अनुदान का भुगतान कराया जाए तभी नया गेहूं का बीज लिया जाएगा। इस संबंध में किसानों ने मांग को लेकर पत्रक बीज गोदाम के प्रभारी श्याम बिहारी वर्मा को दिया। प्रभारी ने बताया कि किसानों के अनुदान संबंधित भुगतान की पत्रावली जिले पर भेज दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed