{"_id":"62152e3a90db194d0a116a00","slug":"farmers-agitated-over-changes-in-paddy-procurement-process-demonstrated-mirzapur-news-vns6398332191","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद की प्रक्रिया में बदलाव को लेकर किसान आक्रोशित, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद की प्रक्रिया में बदलाव को लेकर किसान आक्रोशित, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौरा। धान खरीद की प्रक्रिया में लगातार हो रहे बदलाव के चलते शत-प्रतिशत धान की खरीदी नहीं हो पाई। इससे गुस्साए किसानों ने बकाए के भुगतान की मांग और खरीद को लेकर मंगलवार की सुबह नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति पर प्रदर्शन किया। जानकारी होने पर क्षेत्रीय प्रबंधक/जिला प्रबंधक पीसीएफ वैभव कुमार तथा एआर कोआपरेटिव विपिन सिंह मौके पर पहुंचे। आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
धान खरीद को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले कृषि उत्पादन मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्र पर किसान लामबंद हो गए। भाकियू के प्रदेश सचिव प्रहलाद सिंह ने आरोप लगाया कि निर्धारित मात्रा में किसानों से धान की खरीदी नहीं की जा रही। धान लदी ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर किसान भटक रहे हैं। इसके अलावा खरीद के एक महीने बाद भी कई किसानों का भुगतान नहीं किया गया। ज्ञापन देने के बावजूद प्रशासन कोई पहल नहीं कर रहा। इस समय किसानों के बच्चों की शादी, पढ़ाई लिखाई तथा दवा इलाज सब कुछ प्रभावित है। परंतु प्रशासन किसानों की इन समस्याओं की अनदेखी कर रहा। किसानों की मांग है कि पंजीकरण करा चुके किसानों के धान की शत-प्रतिशत खरीद सुनिश्चित की जाय। समस्त बकाया धनराशि का तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराया जाय। कम से कम मार्च तक प्रत्येक केंद्र से किसानों के धान की खरीदी शत प्रतिशत कराई जाय। खरीद के लिए पीसीएफ का क्रय केंद्र अहरौरा में खोला जाय अन्यथा की स्थिति में किसान आंदोलन करेंगे। प्रकरण की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे वैभव कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक / जिला प्रबंधक पीसीएफ तथा विपिन सिंह एवं सहायक आयुक्त सहकारिता के अन्य अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए किसानों को समझाने का प्रयास किया । प्रदर्शन के दौरान मौके पर भाकियू के प्रदेश सचिव सिद्धनाथ सिंह, राम श्रृंगार सिंह, लल्ला सिंह, अनिल सिंह, स्वामी दयाल सिंह , राजेश कुमार सिंह, विश्वनाथ सिंह, अवधेश सिंह, रमेश सिंह, पंचम सिंह , शिव प्रसाद सिंह, छन्नूसिंह, धर्मेंद्र सिंह, रतनलाल चौरसिया, महेंद्र सिंह, मुकुट धारी सिंह, हंसराज , छोटेलाल पटेल ,चंदन सिंह , रामवृक्ष सिंह, दिवाकर सिंह , जैसलाल , अवधेश कुमार सिंह , लक्ष्मण , राम सिंह, पवन कुमार बिंद ,संतोष कुमार सिंह, राम सकल पाल ,जगदीश सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, रामराज बिंद , राजेश कुमार सिंह ,राम मूरत पाल , हरेंद्र सिंह , कृष्णकांत सिंह सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।