फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmer provider , keep in mind

अन्नदाता हैं किसान,रखें ध्यान

Sat, 07 Nov 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 07 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Farmer provider , keep in mind

विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में प्रभारी जिलाधिकारी विजय बहादुर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय रबी गोष्ठी का आयोजन हुआ।

गोष्ठी के दौरान जहां कृषि विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के बारे में जानकारी दी, वहीं किसान पारदर्शी योजना,            कृषि यंत्रीकरण, मृदा परीक्षण तथा सोलर पंप की स्थापना पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

 इस अवसर पर कृषकों द्वारा उठाए गए विभिन्न समसामयिक समस्याओं का समाधान भी किया गया।
 
गोष्ठी को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी-प्रभारी जिलाधिकारी विजय बहादुर ने अधिकारियों से अपेक्षा किया कि वे अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में                तेजी लाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता है, इसलिए जनहितकारी योजनाओं का लाभ नियमानुसार हर हाल में किसानों को दिया जाए। कृषि वैज्ञानिक डा. मदन सेन सिंह ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने केे विषय में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कृषि वैज्ञानिक योगेश श्रीवास्तव ने किसानों को उन्नतशील बीज-खाद के समुचित प्रयोग कर अधिक पैदावार करने की जानकारी दी।

उप कृषि निदेशक ने किसानों के लाभ के लिए कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की बिंदुवार व्यापक जानकारी दी तथा अपील किया कि किसान उन योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने किसानों को पशुपालन के नए तरीकों एवं पशुओं की सुरक्षा के लिए किए जाने वाले उपायों की जानकारी दी।

गोष्ठी के दौरान कृषि, पशुपालन, उद्यान, सहकारिता, विद्युत, सिंचाई सहित कृषि से संबंधित अन्य विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में व्यापक प्रकाश डाला।



अंत में उप कृषि निदेशक द्वारा रबी गोष्ठी में आए समस्त कृषकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। रबी गोष्ठी का संचालन जिला ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान भोड़सर के प्रशिक्षक राजेंद्र शुक्ल ने किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed