फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Family was going into kinship, girl dies due to auto overturning

Mirzapur News: रिश्तेदारी में जा रहा था परिवार, ऑटो पलटने से बालिका की मौत

Sun, 31 Dec 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Family was going into kinship, girl dies due to auto overturning
मड़िहान। प्रयागराज से एक परिवार ऑटो से सोनभद्र रिश्तेदारी में जा रहा था। रास्ते में शनिवार को सुबह मड़िहान थाना क्षेत्र के तहसील के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से ऑटो पलट गया। इस हादसे में परिवार के सदस्य दबकर घायल हो गए। ऑटो पलटने से बालिका समेत घायल सभी चार लोगों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। बालिका के माता-पिता शव लेकर घर चले गए। ऑटो को पुलिस ने थाने में खड़ा कराया है।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के झूसी थाने के बजहा गांव निवासी इंद्रजीत सिंह (30) ऑटो मालिक हैं। वे अपने भाई डब्बू (22), पत्नी ममता (28) और चार वर्षीय पुत्री शिवानी के साथ शनिवार को सुबह ऑटो से ससुराल सोनभद्र के राजपुर जा रहे थे। ऑटो इंद्रजीत चला रहे थे। रास्ते में मड़िहान तहसील के पास ऑटो में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में ऑटो पलट गया। ऑटो पलटने से चारो लोग दबकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ऑटो से निकालकर उपचार के लिए सीएचसी भेजवाया गया। जहां डाॅक्टर ने बालिका शिवानी को मृत घोषित कर दिया। घायलों ने घर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। उसके बाद परिजन पहुंचे। डाॅक्टर ने घायलों को अन्यत्र रेफर कर दिया था। परिजन बालिका का शव लेकर चले गए। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि हादसे में बालिका की मौत हो गई। परिजन शव लेकर चले गए। हादसे की शिकार ऑटो को थाने में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed