फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Families jammed due to not getting immersed children

डूबे बालकों के न मिलने पर परिजनों ने लगाया जाम

Fri, 27 Nov 2020 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Families jammed due to not getting immersed children
मिर्जापुर/चील्ह। कटरा कोतवाली क्षेत्र के लल्लाघाट पर बुधवार की दोपहर गंगा में हाथ-पैर धोने के दौरान पैर फिसलने के चलते डूबे दो सगे भाई डूब गए थे। अभी तक उनकी तलाश न हो पाने के चलते आक्रोशित परिजन और मोहल्ले वालों ने गुरुवार की दोपहर शास्त्री पुल के पास सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम से पुल पर आवागमन ठप हो गया। परिजन एनडीआरएफ को बुलाकर खोजबीन कराने की मांग कर रहे थे। पुलिस के समझाने और एनडीआरएफ के बुलाने के आश्ववासन पर परिजन माने और एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।देर शाम एनडीआरएफ पहुंच गई।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के लल्ला घाट निवासी रमाशंकर मौर्या फेरी लगाते हैं। उनका घर घाट से 200 मीटर की दूरी पर है। उनको दो पुत्र और एक पुत्री है। दोपहर में वो फेरी लगाने गया था, पत्नी भी किसी काम से बाहर गई थी। दोपहर में दो बजे एक महिला घाट पर एकादशी का पूजा करने आई थी। इस दौरान बच्चे घाट पर ही खेल रहे थे। महिला पूजा करने के बाद बच्चों को प्रसाद बांटने के लिए बुलाई। प्रसाद खाने के बाद रमाशंकर का बड़ा पुत्र 12 वर्षीय गौरव मौर्या घाट पर हाथ-पैर धोने लगा। तभी उसका पैर फिसल गया, इससे वह गंगा में डूबने लगा। पास खड़े उसके साथी आदित्य ने उसका हाथ पकड़ लिया। डूबता देखकर गौरव का छोटा भाई 10 वर्षीय रितेश भी गंगा में उतरकर भाई को बचाने की कोशिश करने लगा। तभी आदित्य का हाथ छूट गया। बचाने में गौरव के साथ उसका भाई रितेश गंगा में डूब गए। गुरुवार की सुबह बच्चों के गंगा में न मिलने पर दोपहर में परिजन मोहल्ले वालों के साथ शास्त्री पुल पर सड़क जाम कर एनडीआरएफ को बुलाकर खोजबीन कराने की मांग करने लगे। सूचना पर कटरा कोतवाल मौके पर पहुंचे। जाम लगाने से पुल से आवागमन बंद हो गया। कटरा कोतवाल रमेश यादव के समझाने पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

........................
शाम को पहुंची एनडीआरएफ ने शुरु की खोजबीन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली के लल्लाघाट पर खोजबीन करने एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसपी ने एनडीआरएफ वाराणसी के कमांडर से बात किया था। इसके बाद एनडीआरएफ के कमांडर ने टीम को रवाना किया। शाम को छह बजे घाट पर पहुंचे एनडीआरएफ के सदस्यों ने खोजबीन शुरु किया। देर शाम तक दोनों भाईयों का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............................
.............................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed