फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   fall in nali died

शराब के नशे में नाली में गिरकर साइकिल सवार की मौत

Sun, 08 Aug 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
fall in nali died
थाना क्षेत्र के बस्तरा पांडेय गांव के पास शुक्रवार की देर रात को फोरलेन सड़क की नाली में एक साइकिल सवार मजदूर गिर गया। सुबह के समय राहगिरों ने उसे नाली में पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कंपनी और परिजनों को सूचना दिया।
विज्ञापन

पंश्चिम बंगाल के जिला दक्षिण दिनाजपुर थाना तपन चन्चरा निवासी बबुन शाह (22) पुत्र राजकुमार फोरलेन बनाने वाली डीबीएल कंपनी में मजदूर था। वह बस्तरा के पास सड़क किनारे रहता था। सुबह मजदूरी करने के बाद वहीं पर सोता था। उसके साथ पश्चिम बंगाल से अन्य मजदूर भी आई है। शुक्रवार की रात को वह शराब पीने के लिए निकला था। शराब के नशे में वह साइकिल से लौट रहा था कि रास्ते में बस्तरा पांडेय गांव के पास सड़क किनारे बनी नाली में गिर गया। रात होने के कारण किसी को पता नहीं चला। सुबह लोगों ने नाली में पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस उसे सामुदायिक स्वासथ्य केंद्र ले गई। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कंपनी के लोगों को सूचना दिया। सूचना पर कंपनी के लोग और उसके साथ काम करने वाले अन्य मजदूर भी पहुंचे। साथ काम करने वाले मजदूरों ने परिजनों को सूचना दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed