फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fake sub-inspector found roaming Collectorate in uniform police took him into custody in mirzapur

हावभाव से खुली पोल: वर्दी पहनकर कलेक्ट्रेट में घूम रहा था फर्जी दरोगा, लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

Wed, 17 Jun 2026 03:13 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 17 Jun 2026 03:13 PM IST
सार

Mirzapur News: कलेक्ट्रेट में एक फर्जी दरोगा वर्दी पहनकर घूमता मिला। उसके हावभाव से लोगों को शक हुआ। पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब न मिलने पर लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन
Fake sub-inspector found roaming Collectorate in uniform police took him into custody in mirzapur
पुलिस के गिरफ्त में फर्जी पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।  लोगों ने उसका संदिग्ध हावभाव देखकर पूछताछ किया। जवाब संदेहप्रद होने पर लोगों ने उसे शहर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
एक स्टार लगाए पुलिस की वर्दी पहने व्यक्ति कलेक्ट्रेट में टहल रहा था। वह खुद को पुलिस अधिकारी दिखाने की कोशिश कर रहा था पर उसकी बातचीत और व्यवहार से लोगों को संदेह हुआ। पूछताछ में वह अपनी पहचान और तैनाती के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया। लोगों ने इसकी सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पूछताछ में उसने अपना नाम शिवलाल पाल और पता प्रयागराज बताया। बताया कि वह महिला थाना में ड्यूटी करने आया था, लेकिन अपनी नियुक्ति, विभागीय पहचान से संबंधित कोई ठोस दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Mirzapur News: जिला कारागार में बंदी की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में मौत; परिजनों ने लगाया पिटाई का आरोप

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पुलिस विभाग से नहीं जुड़ा है। जांच की जा रही है कि उसने किस कारण से पुलिस की वर्दी पहना था और कलेक्ट्रेट परिसर में क्यों घूम रहा था। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि एक फर्जी पुलिसकर्मी पकड़ा गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed