फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fake notes from ATM

एटीएम से निकला नकली नोट

Thu, 15 Jun 2017 12:08 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Thu, 15 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Fake notes from ATM
कापी में रखा नोट - फोटो : अमर उजाला
  बिहसडा बाजार स्थित इलाहाबाद बैक शाखा परिसर में लगे एटीएम से मंगलवार को 500 रुपये के छह नकली नोट निकले। इस पर ग्राहक ने हंगामा खड़ा दिया। मामला बढ़ने पर शाखा प्रबंधक ने नकली नोट लौटाए और उसकी जगह ग्राहकों को 10-10 रुपये के नोट दिए। इस संबंध में शाखा प्रबंधक दशरथ राम कहना है कि किसी ग्राहक ने नकली नोट जमा कराए होंगे। वही एटीएम में लोड हो गया होगा।  
विज्ञापन


छतरीपुर के शिवराज शर्मा व नरोईया के सुशील गिरि इलाहाबाद बैंक बिहसडा बाजार में मंगलवार को एटीएम से रुपये निकालने गए थे। सुशील ने 10 जार रुपये निकाले। उन्होंने नोटों को गिनना शुरू किया तो दंग रह गए। उसमें पांच-पांच सौ के चार नोट नकली थे। शिवराज को पांच हजार में दो नकली नोट मिले। दोनों इस बात की शिकायत करने शाखा प्रबंधक के पास पहुंचे। तो शाखा प्रबंधक ने पहले नोटों को देख कर असली बताया और उनसे वहां से जाने के लिए। इसके बाद उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन



मामला बिगड़ते देख मैनेजर उनसे नकली नोट ले लिे और उसकी जगह दस-दस रुपये के नोेट देकर चले जाने को कहा। शाखा प्रबंधक दशरथ राम का कहना है कि किसी ने इन रुपयों को जमा कराया होगा जो एटीएम में लोड हो गया होगा। हालांकि उनके पास इस बात का कोई जवाब नहीं था कि हर ढाई हजार की निकासी पर एक नकली नोट क्यों मिल रहा है? उसे किस तरह लोड किया गया है कि पांचवां नोट ही नकली निकले। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी कि कैसे नकली नोट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed