Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Faith Surges at Gayatri Mahayajna; Thousands of Devotees Perform Havan

Mirzapur News: गायत्री महायज्ञ में उमड़ी आस्था, हजारों श्रद्धालुओं ने किया हवन

Wed, 20 May 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Faith Surges at Gayatri Mahayajna; Thousands of Devotees Perform Havan
गायत्री यज्ञ - फोटो : पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक।
वैदिक मंत्रों से गूंजा पुरजागिर बाजार
विज्ञापन


चील्ह। ब्लॉक कोन के पुरजागिर बाजार में शांतिकुंज के तत्वावधान में पांच दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा कथा के तीसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हजारों भक्तों ने यज्ञ में शामिल होकर हवन किया। राष्ट्र की सुख-समृद्धि व विकास की कामना की।

महायज्ञ में भाजपा के ब्लॉक प्रमुख कोन प्रतिनिधि अनिल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद कुमार पांडेय उर्फ पिंटू पांडेय, ग्राम प्रधान हरिशंकर सरोज, राकेश सरोज सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने विधि-विधान से हवन कर पूर्ण लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पति अनिल कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से लोगों में संस्कार, धर्म और आस्था के प्रति जागरूकता बढ़ती है। इससे समाज और राष्ट्र दोनों का कल्याण होता है। बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित होते हैं और नई पीढ़ी संस्कृति से जुड़ती है। रविवार से शुरू हुए इस महायज्ञ में क्षेत्र के कोने-कोने से श्रद्धालु लगातार पहुंच रहे हैं। पूरे आयोजन स्थल पर वैदिक मंत्रों की गूंज और भक्ति का माहौल बना हुआ है। आयोजक मंडल में प्रमुख रूप से डॉ. विभूति नारायण बिंद, डॉ. रामबली बिंद, राजेंद्र कुमार तिवारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed