फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Eye donation motivated

नेत्रदान के लिए प्रेरित किया

Mon, 30 Nov 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 30 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Eye donation motivated
 नगर के मुसफ्फरगंज स्थित वर्धमान पब्लिक स्कूल का चौथा वार्षिकोत्सव
विज्ञापन
रविवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। वार्षिक समारोह के दौरान विद्यालय के बच्चों ने अपने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियों से चार चांद लगा दिया।

 बच्चों ने नेत्र दान से संबधित कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को नेत्र दान के लिए जागरूक किया। बदलती दिशाएं शीर्षक के तहत आयोजित कार्यक्रम के तहत बच्चों ने नारी शक्ति,  आतंकवाद, पितृ भक्त श्रवण कुमार, शिव तांडव आदि प्रस्तुत कर समां बांध दिया।

 समारोह के दौरान विद्यालय के मेधावी बच्चों को शील्ड और  प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईजी शिवसागर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 मुख्य अतिथि ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों  के अंदर छिपी प्रतिभाओं में निखार आता है। विद्यालय की निदेशिका राजो जैन ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed