फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Exploitation of natural resources threatened by

प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से खतरा

Sat, 23 Apr 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Sat, 23 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
 Exploitation of natural resources threatened by
भरुहना स्थित कमला मेमोरियल स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी बचाने का संकल्प लेते बच्चे। - फोटो : mirzapur
प्राकृतिक सौंदर्य के रूप में विख्यात विंध्य क्षेत्र में जल, जंगल और जमीन की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। बढ़ती हुई जनसंख्या एवं भौतिक सुविधाओं की चाह ने यहां की प्राकृतिक एवं सुरम्य वादियाें पर ग्रहण लगा दिया है। सूखते हुए झरने, वीरान जंगल, जल विहीन नदिया, रेत की चादर  भयावह प्राकृतिक संकट का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन


प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से भी स्थिति खतरनाक होती जा रही है।

संसाधनों से मनुष्यों द्वारा खिलवाड़ करने के कारण मनुष्यों का जीवन कष्यमय होता जा रहा है। संसाधनों के दोहन के चलते हर क्षेत्र में समस्याएं बढ़ती जा रही है। फिर चाहे जल हो, वन हो, पर्यावरण हो या अन्य कोई संसाधन।
विज्ञापन


हर क्षेत्र में लोगाें को कड़ा संघर्ष करना पड़ा रहा है। बढ़ती जनसंख्या के चलते प्राकृतिक संसाधनों पर बोझ बढ़ता जा रहा है। खेती योग्य भूमि के क्षेत्रफल में कमी आ रही है। भूमिगत जलस्तर नीचे जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



नदी नाले और झरने यहां तक की बांध भी सूख गए हैं। हाल यही रहा तो आने वाले दस वर्षों में इस  प्राकृतिक धरोधर से परिपूर्ण विंध्य क्षेत्र में भी पानी के लिए लोगाें को संघर्ष करना पड़ेगा। वनों की अंधाधुंध कटाई व पहाड़ाें पर धड़ल्ले से हो रहे अवैध खनन तथा ब्लास्टिंग से जंगल और पहाड़ कम होते जा रहे है। 



जंगल में अब सूखे पेड़ और वीरान जमीन दिखाई दे रहे हैं। वन विभाग का आंकड़ा भले ही कुछ बताए लेकिन हकीकत कुछ ऐसा ही है। अवैध रूप   से बालू का खनन गंगा में कटान का मुख्य कारण बनता जा रहा है। पहाड़ों पर हो रहा खनन पर्यावरण को प्रदूषित करता जा रहा है। हाल यही रहा तो अगले दस वर्षों में बुंदेलखंड की राह पर विंध्य क्षेत्र भी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed