{"_id":"5f567ceb8ebc3e36807dcef8","slug":"explanation-sought-from-three-absentee-workers-mirzapur-news-vns5457973167","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अनुपस्थित कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अनुपस्थित कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने सोमवार 10:10 पर जिला विद्यालय कार्यालय पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह मौके पर मिले। लेकिन उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर शोयब अहमद, उर्दू अनुवादक, संतोष कुमार तिवारी सहायक वित्त लेखाधिकारी तथा प्रदीप कुमार वित्त एवं लेखाधिकारी अनुपस्थित थे। इन लोगों से जवाब मांगा गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि संतोष कुमार तिवारी महीनों से बिना किसी सूचना के गायब हैं। उनको लगातार कई पत्र निर्गत किये जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक से अनुपस्थित कर्मियों का तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय कार्यालय परिसर में गंदगी मिलने पर जगह-जगह जंगली पौधे तथा कूडे़ का ढेर पाया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि तत्काल सफाई सुनिश्चित कराकर अवगत करायें। कार्यालय परिसर में कोविड-19 हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है तथा कार्यालय में आने वाले लोगों की थर्मल स्केनर के द्वारा जॉंच की जा रही थी परंतु कोविड-19 हेल्पडेस्क का बोर्ड नहीं लगाये जाने से कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए बोर्ड लगवाने का निदेश दिया गया। संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। डीआइओएस ने बताया कि शिक्षकों के अभिलेखों के सत्यापन का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा बोर्ड प्रयागराज से 19 सहायक अध्यापक एवं 18 प्रवक्ताओं का पैनल प्रापत हुआ था। सभी को संसूचना निर्गत हो गयी है। जिसमें से कुल 27 शिक्ष्कों ने कार्यभार ग्रहण भी कर लिया है। शेष के शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय उपस्थित रहे।