फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Explanation sought from the city engineer on the closure of work in Ambedkar Park

आंबेडकर पार्क में काम बंद होने पर नगर अभियंता से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 15 Jul 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from the city engineer on the closure of work in Ambedkar Park
नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बृहस्पतिवार को सुबह मातहतों के साथ अमृत योजना के तहत बन रहे पार्कों का निरीक्षण किया। इस दौरान आंबेडकर पार्क, महावीर पार्क और रानी लक्ष्मीबाई बाई पार्क पहुंचकर उन्होंने निर्माण कार्य में हुई प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आंबेडकर पार्क का कार्य बंद मिलने पर अधिशासी अधिकारी ने नगर अभियंता से स्पष्टीकरण मांग लिया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान आंबेडकर पार्क में कार्य बंद होने पर अधिशासी अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जतायी। नगर अभियंता से कार्य बंद होने पर स्पष्टीकरण भी मांग लिया। नगर अभियंता को दो दिनों में पार्क में कार्य प्रारंभ करने का निर्देश भी दिया। महावीर पार्क और रानी लक्ष्मीबाई पार्क में भी बचे कार्यों को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। नगर में अमृत योजना के तहत कई पार्क बनाये जा रहे हैं। साथ ही पुराने पार्कों का सुंदरीकरण भी किया जा रहा है। अमृत योजना के तहत नगर के कई पार्कों का सुंदरीकरण कार्य हो भी चुका है। पार्कों में महिला जिम, फव्वारा, लाइट सहित कई सुविधायें विकसित की गई उपलब्ध हैं। इस मौके पर नगर अभियंता विपिन मिश्रा, अवर अभियंता मनोज सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed