फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Explanation sought from project manager of bridge corporation

Mirzapur News: सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 01 Dec 2023 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from project manager of bridge corporation
मिर्जापुर। बैठक में नहीं आने और बरई नदी, जरगो डैम को जोड़ने और बैडम्भवा-वन इमिलिया मार्ग पर सेतु निर्माण की धीमी प्रगति पर मंडलायुक्त ने सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांग लिया। कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्माण कार्य समय से पूरा कराने की हिदायत दी। साथ ही आगाह किया कि प्रगति खराब मिलने पर जिम्मेदारी तय की जा सकती है।
विज्ञापन

बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने अधिकारियों से राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अदलहाट में परास्नातक संकाय के लिए अतिरिक्त कक्ष, 39वी वाहिनी पीएसी मिर्जापुर में श्रेणी वन टाइप बी. के 12 आवासीय भवनों के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। मंडलायुक्त ने धीमा प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्धारित समय में कार्य पूरा कराने की हिदायत दी। उन्होंने तय समय में कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बैठक के दौरान मंडलायुक्त को मेडिकल काॅलेज में मल्टी परपज हाल के निर्माण कार्य को जून 2024 तक पूरा कराने का आश्वासन परियोजना प्रबंधक ने दिया। इसी प्रकार विंध्यवासिनी धाम मंदिर परिसर में फसाड कार्य को मार्च 2024 तक पूरा करने का आश्वासन दिया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मड़िहान एवं मझवां में एकेडमिक ब्लाॅक व छात्रावास, राजकीय संप्रेक्षण किशोर गृह मिर्जापुर, पुलिस लाइन में ट्रांजिट हास्टल के निर्माण की भी प्रगति की जानकारी ली गई। मंडलायुक्त ने जल जीवन मिशन के तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों व प्राथमिक विद्यालयों को भी शामिल करने की हिदायत दी। भदोही के जयरामपुर एवं गहरपुर पेयजल योजना को मजदूरों व मशीनों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। सोनभद्र में निर्माणाधीन परियोजनाओं के तहत ग्राम घनौरा में गोदाम निर्माण, सामुदायिक केन्द्र कतरा, ककराही तथा राजकीय पालीटेक्निक चोपन सोनभद्र की समीक्षा की गई। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय घोरावल में निर्माण कार्य की धीमी प्रगति व लापरवाही पर मंडलायुक्त ने सीडीओ को स्थलीय निरीक्षण करने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस, सोनभद्र सौरभ गंगवार, भदोही यशवंत सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त सुरेश चन्द्र मिश्र सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed