फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Explanation sought from DIOS for being absent

Mirzapur News: गैरहाजिर रहने पर डीआईओएस से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 24 Jul 2024 04:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from DIOS for being absent
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में नहीं आने पर डीआईओएस से स्पष्टीकरण मांग लिया गया। अध्यक्षता करते हुए सीडीओ विशाल कुमार ने अधिकारियों को सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए सारे उपाय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए जो भी बिंदु निर्धारित हैं, उन्हें अधिकारी पूरे कराएं, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने अधिकारियों को जिन सड़कों पर दुर्घटनाएं अधिक हो रही हैं, उन स्थलों को चिह्नित कर वहां रिफ्लेक्टर टेप लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि एनएच-135 तथा 135 ए पर दुर्घटनाएं ज्यादा हो रही हैं। दुर्घटना वाले स्थलों को चिह्नित कर समुचित व्यवस्था कराएं। उन्होंने यातायात पुलिस को तीन अथवा इससे ज्यादा दुर्घटनाओं वाले मार्गों पर अभियान चलाकर कमी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने रोड सेफ्टी क्लब बनवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन इंटर काॅलेजो में रोड सेफ्टी क्लब का गठन नहीं किया गया है, वहां इसका गठन कराकर संवाद स्थापित कर विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए जागरूक करें। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने एआरटीओ, डीआईओएस तथा ट्रैफिक पुलिस को हर महीने सड़क सुरक्षा के लिए एक इवेंट कराकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। बैठक में उप जिलाधिकारी मड़िहान युगांतर त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर मनोज गुप्ता, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मिर्जापुर गोवा लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed