{"_id":"64c01d4b4cdb4ea8dd06eeb4","slug":"explanation-sought-for-poor-ranking-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-2966-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मिर्जापुर, भदोही एवं सोनभद्र की रैंकिंग खराब पाए जाने पर मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मिर्जापुर, भदोही एवं सोनभद्र की रैंकिंग खराब पाए जाने पर मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में मंगलवार को विन्ध्याचल मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी.की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की बैठक हुई। बैठक में नगर पालिका भदोही के अधिशासी अधिकारी की अनुपस्थिति पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया।
ऑनलाईन निवेश मित्र पोर्टल पर चर्चा के दौरान मिर्जापुर, भदोही एवं सोनभद्र की रैंकिंग खराब पाये जाने पर इन जिलों के नोडल उपायुक्त उद्योग से स्पष्टीकरण मांगा गया। भदोही नगर की जल निकासी पर चर्चा के बाद मंडलायुक्त ने परियोजना प्रबंधक जल निगम वाराणसी के समय से कार्य पूर्ण न करने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भदोही के उपस्थित न होने पर स्पष्टीकरण मांगा गया।
अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय मार्ग खण्ड पीडब्लूडी वाराणसी द्वारा कार्य संतोष जनक पाये जाने पर संतोष व्यक्त किया गया। गजिया ओबर ब्रिज का सर्विस रोड का कार्य पूर्ण होने पर परियोजना प्रबंधक सेतु निगम पर संतोष व्यक्त करते हुए उस प्रकरण को समाप्त करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
चुनार से तीन किमी आगे लगभग 10 इकाईयों को जोड़ने वाले मार्ग के जर्जर स्थित के संदर्भ में उपायुक्त उद्योग ने बताया कि इस प्रकरण को जिलास्तरीय उद्योग बन्धु के माध्यम से निस्तारित कराया जा रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की बैठक में जिले के इन्वेस्टर्स की समास्याओं पर चर्चा की गई तथा आश्वस्त किया गया कि जो समाधान योग्य समस्या है उसे ही निस्तारित किया जाए।
इस दौरान संयुक्त आयुक्त उद्योग विन्ध्याचल मण्डल, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकान्त प्रजापति, तीनों जिलों के उपायुक्त उद्योग, तथा अन्य विभागों के अधिकारी तथा उद्यमीगण उपस्थित रहें।