{"_id":"64aefce4d8250baa5b0ae609","slug":"excise-officer-of-bhadohi-was-called-to-lucknow-for-not-submitting-the-report-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-2328-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: रिपोर्ट प्रस्तुत न करने पर भदोही के आबकारी अधिकारी लखनऊ बुलाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: रिपोर्ट प्रस्तुत न करने पर भदोही के आबकारी अधिकारी लखनऊ बुलाए गए
विज्ञापन
मिर्जापुर। अष्टभुजा निरीक्षण गृह में बुधवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति ने राजस्व व विकास कार्यों की समीक्षा की। समिति ने भदोही के आबकारी अधिकारी से अवैध शराब के परिवहन पर रोक के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं करने व रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने पर नाराजगी जताई। साथ ही उनको पूरी रिपोर्ट के साथ मुख्य समिति की बैठक में लखनऊ में उपस्थित होने का निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान भदोही से बैठक से संबंधित बुकलेट समय से प्राप्त नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए समिति के सभापति आशुतोष सिन्हा ने मुख्य विकास अधिकारी भदोही को निर्देश दिया कि भविष्य में प्रगति से संबंधित रिपोर्ट प्राप्त कर बैठकों में समय से भेजवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। आबकारी विभाग भदोही की राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान आबकारी अधिकारी ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के तीन माह में निर्धारित लक्ष्य की तुलना में अधिक वसूली की गई है। अवैध शराब के परिवहन पर रोक के लिए अपेक्षित कार्रवाई न किए जाने एवं रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया गया पूरे विवरण के साथ लखनऊ में आयोजित मुख्य समिति की बैठक में उपस्थित हों। व्यापार कर भदोही की वसूली के बारे में जानकारी ली गई। संभागीय परिवहन अधिकारी भदोही ने प्रवर्तन कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में बाल विकास परियोजना, बच्चों के कुपोषण की स्थिति, प्रोबेशन कार्यालय, समाज कल्याण, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों की बिंदुवार समीक्षा की गयी।
मिर्जापुर में विकास व राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान आबकारी विभाग के अधिकारी ने बताया कि राजस्व वसूली में वर्तमान वित्तीय वर्ष के तीन माह में जिले का प्रदेश में तीसरा स्थान है। सभापति व सदस्यों ने कहा कि नारकोटिक्स तथा कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करें। समिति के सभापति आशुतोष सिन्हा ने कहा कि अवैध शराब की बिक्री रोकने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। अत: पुलिस से समन्वय बनाकर नियमित अभियान चलाकर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
समिति ने व्यापार कर की वसूली पर संतोष जताया। साथ ही अधिकारियों को आगे भी लक्ष्य की तुलना में वसूली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।सभापति आशुतोष सिन्हा ने जिलाधिकारी दिव्या मित्तल से कहा कि एक माह के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर प्रमुख मार्गों पर ओवरलोड वाहनों की जांच कराएं और जांच रिपोर्ट समिति के समक्ष प्रस्तुत करें। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिक्षा ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। उनसे कहा गया कि दोषमुक्त लोगों केे मुकदमों को थाने के रजिस्टर-8 में भी संबंधित व्यक्ति के नाम के समक्ष दोषमुक्त अंकित कराएं। खनन विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि प्रमुख मार्गों जहां आवश्यक हो चेक पोस्ट बनाकर जांच कराएं तथा ओवरलोडिंग पर लगाम लगाते हुए नियमानुसार खनन कार्य सुनिश्चित कराएं। ताकि राजस्व में वृद्धि हो सके। बैठक में सभापति आशुतोष सिन्हा, सदस्य सुरेंद्र चौधरी, सत्यपाल, लालबिहारी यादव के अतिरिक्त जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस व अन्य अधिकांश मौजूद रहे।