{"_id":"621e6810435e1f390952eaff","slug":"examiners-busy-preparing-for-the-exam-mirzapur-news-vns641181278","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा की तैयारियों में जुटे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा की तैयारियों में जुटे परीक्षार्थी
विज्ञापन
यूपी बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी में विद्यार्थी जुटे हैं। कई जगहों पर गृह परीक्षा समाप्त होने के बाद अब बोर्ड की परीक्षा की तैयारी हो रही है। 2022 में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में 66097 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं विद्यार्थी परीक्षा की तैयारियों में जुटे हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में इस वर्ष 66097 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। संस्थागत में 63,860 परीक्षार्थी हैं, शेष व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं। संस्थागत में 32,088 बालक और 31,772 बालिकाएं हैं। लगभग 2200 कक्ष निरीक्षक ड्यूटी करेंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में हाईस्कूल में 18206 बालक और 17246 बालिका सहित 35452 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वहीं इंटरमीडिएट में 13882 बालक और 14526 बालिका सहित 28402 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जिले में सात राजकीय, 41 एडेड और 59 स्ववित्तपोषित विद्यालय सहित 107 परीक्षा केंद्र हैं। हाईस्कूल में 121 और इंटरमीडिएट में 2116 सहित 2237 व्यक्तिगत परीक्षार्थी भी परीक्षा देंगे। इनके लिए लगभग 22 सौ कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उनका विवरण बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। सभी कक्ष निरीक्षकों के पारिश्रमिक का भुगतान उनके खाते में ही किया जाएगा। कोविड-19 के चलते वर्ष 2022 की परीक्षा में 6179 परीक्षार्थी कम हुए हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 में हाईस्कूल में 20154 बालक और 18870 बालिका सहित 39024 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 16364 बालक ओर 14651 बालिका सहित 31051 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने प्रायोगिक परीक्षाओं की तैयारी कराने का निर्देश दिया है। विद्यालय के प्रधानाचार्यों को समय विवरण कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
सीबीएसई की परीक्षा में शामिल होंगे साढ़े पांच हजार परीक्षार्थी
इस बार सीबीएसई की टर्म- टू की परीक्षा में 5500 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 11 परीक्षा केंद्रों पर दसवीं में जिले में 3323 और 12वीं में 2013 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर डा. एनके पांडेय ने बताया कि लिखित परीक्षा 26 अप्रैल 2022 से शुरु करने का टाइम टेबल निर्धारित है। इसके पहले दो मार्च 2022 से प्रायोगिक परीक्षा ली जाएगी।