फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Everyone's honor, party for respect: Chandrashekhar

सबके मान, सम्मान के लिए पार्टी कर रही काम: चंद्रशेखर

Mon, 29 Jul 2024 04:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Everyone's honor, party for respect: Chandrashekhar
पड़री। मझवां विधानसभा उप चुनाव को देखते हुए आजाद समाज पार्टी की तरफ से रविवार को कपसौर स्थित शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय में आयोजित सभा में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने चुनावी बिगुल फूंक दिया। उन्होंने कहा कि उनका संगठन पूंजपितियों के नहीं सबके मान, सम्मान की रक्षा के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि कांशीराम, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने दलितों तथा कुचलों के लिए वोट की जो ताकत दी थी, उसे हम नहीं समझ पा रहे हैं। अपना परिवार चलाने के लिए हमें छह से आठ घंटे काम तक करना पड़ता है। उसी में से एक-दो घंटे का समय निकाल कर अपने मान, सम्मान व स्वाभिमान के लिए लोगों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि भावुक बनकर व्यर्थ का समय न बिताएं। कार्यकर्ता अपनी वोट की ताकत समझें। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी धन्नासेठों, पूंजीपतियों के लिए नहीं है। पार्टी अपने महापुरुषों के दिखाए रास्तों पर चलकर सबके मान, सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी आवाज जब तक लखनऊ और दिल्ली तक नहीं पहुंचेगी, न्याय मिलने वाला नहीं है। उन्होंने मझवां विधानसभा उप चुनाव में वोट की ताकत का प्रयोग कर विधायक चुनकर लखनऊ भेजने का आह्वान किया। अपने संबोधन के दौरान चंद्रशेखर ने सोनेलाल पटेल का दो बार नाम लेकर कुर्मी समाज के लोगों को भी साधने की कोशिश की। इस दौरान पार्टी के सोनभद्र के जिलाध्यक्ष रविकांत, जयप्रकाश, सुनील पटेल, कुलदीप, लक्ष्मी पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed