फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Everyone was amazed by this decision of the groom, the bride was not wearing a garland 

मिर्जापुर : दूल्हे के इस निर्णय से सब हो गए चकित, नहीं पहनाई दुल्हन को वरमाला

Sat, 24 Apr 2021 09:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 24 Apr 2021 09:49 PM IST
सार

सोशल डिस्टेंसिंग का हवाला देते हुए दूल्हे ने रद्द कराया जयमाल कार्यक्रम 
होती रही दूल्हे के निर्णय की चर्चा, लोगों ने ली चुटकी तो घराती - बराती ने सराहा
 

विज्ञापन
Everyone was amazed by this decision of the groom, the bride was not wearing a garland 
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

विस्तार

मिर्जापुर के लालगंज क्षेत्र में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान जयमाल की रस्म उस समय चर्चा में आ गई, जब दूल्हे ने अपनी होने वाली दुल्हन को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत माला पहनाने से इंकार कर दिया। कारण बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते वह जयमाल नहीं पहनाएगा। दूल्हे के इस व्यवहार की लड़की की सहेलियों ने खूब चुटकी ली और दूल्हे के साथ ठिठोली की...।

विज्ञापन


बताते चलें कि क्षेत्र में होने वाले वैवाहिक कार्यक्रमों पर भी कोरोना का गहरा असर दिखाई देने लगा है। दूल्हा और दुल्हन दोनों कोरोना के चलते सावधानी बरत रहे हैं। इसलिए विवाह मंडप में जयमाल कार्यक्रम को रद्द किया जा रहा है। जिसमें वर कन्या दोनों की सहमति शामिल बन रही है। इस शादी में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

विज्ञापन

जयमाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था लेकिन वर ने यह कहते हुए जयमाला पहनाने से इंकार कर दिया कि इसमें परिवार के सभी सदस्य शामिल होंगे, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग समाप्त होगी और कोरोना के बचाव के तरीके को झटका लग सकता है। ऐसी स्थिति में जयमाल का कार्यक्रम नहीं होगा। यह सुनकर लड़की पक्ष के लोग जहां चकित थे ही वहीं वर पक्ष के लोग लड़के की समझदारी पर वाह-वाह करते दिखे। इस शादी की चर्चा गांव और बाजारों तक में रही। लोग लड़के की समझदारी को सराहते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed