फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Even if the news was received after more than 24 hours, then he died

24 घंटे से ज्यादा समय बीतने पर खबर भी मिली तो मौत की

Wed, 13 Apr 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Even if the news was received after more than 24 hours, then he died
राहुल शाहनी ,कछवां क्षेत्र के धनुंपुर घाट पर डूबे किशोर की फाइल फोटो। - फोटो : MIRZAPUR
सीखड़। कछवां थाना क्षेत्र के धन्नूपुर में तीनों किशोर घर से सोमवार की सुुबह तरबूज खाने के लिए निकले थे। घर वाले इंतजार करते रहे, इस दौरान सोमवार का पूरा दिन बीत गया। आखिरी 24 घंटे से ज्यादा समय बीतने पर उनकी खबर भी मिली तो मौत की। मौत की खबर से तीनों के घर समेत गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि तीनों पढ़ने में काफी होशियार थे। एक साथ पढ़ने के लिए जाते आते थे। इसलिए उनकी मौत ने गांव वालों को और सदमे में डाल दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर के समय घाट पर सुनसान रहता है। दोपहर में जब तीनों तरबूज खाने के बाद स्नान करने के लिए पहुंचे होें तो घाट पर कोई नहीं रहा होगा। इस कारण उनको डूबता कोई नहीं देख सका। गंगा किनारे बच्चों का कपड़ा आदि मिलने से डूबने की आशंका हुई। तलाशी अभियान में मंगलवार को शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

जोगेेश और शिवपूजन थे माता-पिता के इकलौते पुत्र : तीनों मित्र पढ़ाई में होनहार थे। राहुल कक्षा नौ का छात्र था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पढ़ने में काफी होशियार था। उसकी मां की मौत पांच माह पूर्व हो चुकी है। पिता सब्जी की खेती करते हैं। जोगेश यादव कक्षा 11 का छात्र था और पिता की इकलौता था। उसके पिता भी खेती किसानी करते हैं। योगेश को तीन बहने हैं। इसमें दो उससे बड़ी और एक छोटी है। शिव पूजन कक्षा नौ का छात्र था। वह भी पिता का इकलौता पुत्र था। चार बहनें उससे बड़ी थीं। एक बहन उसकी छोटी है। पिता मजदूरी करते हैं।

योगेश यादव ,कछवां क्षेत्र के धनुंपुर घाट पर डूबे किशोर की फाइल फोटो।

योगेश यादव ,कछवां क्षेत्र के धनुंपुर घाट पर डूबे किशोर की फाइल फोटो।- फोटो : MIRZAPUR

शिवपूजन ,कछवां क्षेत्र के धनुंपुर घाट पर डूबे किशोर की फाइल फोटो।

शिवपूजन ,कछवां क्षेत्र के धनुंपुर घाट पर डूबे किशोर की फाइल फोटो।- फोटो : MIRZAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed