फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Even after the temple was closed due to the implementation of the lockdown, the darshan was made to see the mother Vindhyavasini, the investigation started

लॉकडाउन में मंदिर बंद होने के बाद भी दर्शनार्थी को कराए मां विंध्यवासिनी के दर्शन्, जांच शुरू

Fri, 08 May 2020 12:40 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 08 May 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
Even after the temple was closed due to the implementation of the lockdown, the darshan was made to see the mother Vindhyavasini, the investigation started
मां विंध्यवासिनी

लॉकडाउन में मां विंध्यवासिनी धाम दर्शनार्थियों के लिए बंद है। इसके बाद भी गुरुवार को रात में गर्भगृह में किसी दर्शनार्थी को चरण स्पर्श कराकर दर्शन कराया गया। लोगों ने इसकी शिकायत डीएम और एसपी से की। शिकायत पर सीओ सिटी मामले की जांच करने पहुंचे।  

विज्ञापन


कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन किए जाने पर मां विंध्यवासिनी मंदिर को भी आम दर्शनार्थियों के लिए बंद कर दिया गया। मंदिर में कोई दर्शन पूजन न कर सके इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। मंदिर में सिर्फ आरती होती है। आम दर्शनार्थियों के दर्शन पर रोक के बाद भी गुरुवार की रात को किसी पुरोहित ने अपने परिचित को चरण स्पर्श कराकर दर्शन कराया।
विज्ञापन


इसके बाद अन्य लोगों ने इसकी शिकायत डीएम और पुलिस अधीक्षक से की। मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने सीओ सिटी को मामले की जांच करने के लिए भेजा। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। सीओ सिटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed