फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Even after four years of court order, the measurement was not done

Mirzapur News: कोर्ट के आदेश के चार वर्ष बाद भी नहीं हुई पैमाइश

Sun, 18 May 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Even after four years of court order, the measurement was not done
मिर्जापुर। जिले की चारों तहसील पर शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों जनता की शिकायतें सुनीं। प्रभारी जिलाधिकारी विशाल कुमार ने मड़िहान में फरियाद सुनी।
विज्ञापन

यहां पड़रिया निवासी राधेश्याम ने शिकायत की कि एसडीएम न्यायालय से आदेश के चार साल बाद भी जमीन की पैमाइश नहीं कराई गई। इस पर प्रभारी डीएम ने कार्रवाई का निर्देश दिया। चारों तहसीलों में 372 शिकायतें आईं, जिनमें से 23 का मौके पर निस्तारण हुआ। मड़िहान में प्रभारी डीएम व सीडीओ विशाल कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां 62 शिकायतें आईं, जिनमें से सिर्फ पांच का समाधान हो पाया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी राधेश्याम ने कहा कि उपजिलाधिकारी न्यायालय ने चार साल पहले पैमाइश का आदेश दिया था। बार-बार बुलाने पर भी कानूनगो पैमाइश करने नहीं आ रहे हैं। चौबेपुर गांव के ओमप्रकाश सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर चकरोड की पैमाइश कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चकरोड पर भूमाफिया का कब्जा होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। इस मौके पर एसपी सोमेन बर्मा, सीएमओ सीएल वर्मा, एसडीएम सौम्या मिश्रा, तहसीलदार आशीष पांडेय, नायब तहसीलदार लालचंद उपस्थित रहे।
सदर तहसील में एडीएम भू-राजस्व सत्यप्रकाश सिंह ने शिकायतें सुनीं। लखमापुर चंदईपुर की सविता देवी ने शिकायत की कि उसने एक महिला से जमीन खरीदी था। बाद में महिला ने उसी जमीन को दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। अब समस्या हो रही है।
यहां 151 शिकायतें आईं, जिनमें से 13 का निस्तारण हुआ। इस अवसर पर एएसपी नितेश सिंह, एसडीएम सदर गुलाबचंद्र, सीओ सिटी विवेक जावला व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। चुनार तहसील में एडीएम अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेंद्र कुमार वर्मा ने सुनवाई की। नरायनपुर ब्लॉक के धरम्मरपुर गांव की अनीता देवी ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कहा कि उनके घर के सामने रास्ते पर गांव के अजय वर्मा ने अतिक्रमण कर लिया है, जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। हुसेनपुर निवासिनी रिंकी कुमारी ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि कोटा आवंटन की बैठक में ग्राम प्रधान ने हंगामा करा दिया था, जिससे कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी।

यहां 73 शिकायतें आईं, जिनमें से चार का निस्तारण हुआ। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ओपी सिंह, तहसीलदार योगेन्द्र शरण शाह, नायब तहसीलदार संजय सिंह आदि मौजूद रहे। लालगंज तहसील में एसडीएम युगांतर त्रिपाठी व तहसीलदार दीक्षा पांडेय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। यहां 86 शिकायतें आईं, जिनमें से एक का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed