{"_id":"6a07805f14f23144ca0dfa35","slug":"even-after-48-hours-power-supply-to-350-gram-panchayats-remains-disrupted-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-153633-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 48 घंटे बाद भी 350 ग्राम पंचायतों में विद्युतापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 48 घंटे बाद भी 350 ग्राम पंचायतों में विद्युतापूर्ति ठप
विज्ञापन
पटेहरा में नहर से पानी ढो रहे ग्रामीण, स्रोत संवाद
- फोटो : Archive
- कोन ब्लॉक के चेतगंज और कछवां में अभी भी बरकरार है समस्या
मिर्जापुर। जिले में आंधी बारिश के 48 घंटा बीतने के बाद भी जिले के 350 ग्राम पंचायतों में अभी तक बिजली नहीं आई है। नगर में भी कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार रात तक समस्या बनी रही। ग्रामीण क्षेत्र का तो पुरसाहाल ही नहीं है। आंधी बारिश से जिले के 1518 बिजली के खंभे जहां गिर गए और 161 ट्रांसफॉर्मर जल गए।
चेतगंज क्षेत्र में बुधवार को आई आंधी पानी से 48 घंटा बीत जाने के बाद भी बिजली न आने से क्षेत्र में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आधारित जलापूर्ति व्यवस्था होने के कारण पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। कछवां: बुधवार को अचानक आएं आंधी बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। बिजली और पानी के लिए समस्या बनी हुई है। वहीं भीषण उमस भरी गर्मी में बिजली बाधित हुए 48 घंटे से ऊपर हो गए हैं। कुछ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल की गई लेकिन कुछ क्षेत्रों अभी भी बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे पानी के किल्लत हो गई है। घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे चुके है। चुनार: नगर क्षेत्र के आधे से अधिक इलाके में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू है। कुछ इलाके जहां पोल, केबल आदि अधिक प्रभावित हुए हैं। वहां व्यवस्था बनाई जा रही है। विभाग अपने कार्य में लगा हुआ है। नगर पालिका क्षेत्र में जनरेटर से पानी की आपूर्ति की जा रही है। अहरौरा: नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल होने के बाद से ही पेयजल आपूर्ति बृहस्पतिवार से शुरू करा दी गई है। पेयजल की नगर में कोई समस्या नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र के हिनौता लतीफपुर छातो में कुछ दूरी से ग्रामीणों को पानी लाना पड़ रहा है। अदलहाट: बाजार में तो शुक्रवार की सुबह तीसरे दिन बिजली आई। लेकिन लठिया फीडर से मिलने वाली लगभग 40-50 गांव में विद्युत आपूर्ति तीसरे दिन भी बाधित है। भयंकर उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना दुश्वार है। क्षेत्र में कोई ऐसा गांव नहीं है जहां बिजली के खंभे न टूटे हों। सबसे बड़ी समस्या छोटे बच्चों की है। दिन में तो किसी प्रकार पंखा झेल कर बच्चों का काम चल जा रहा है परंतु रात्रि में बच्चे चीखते चिल्लाते रह जा रहे हैं। क्षेत्रीय उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया है।
-- -- -- -- -- -- --
तीसरे दिन भी नही चालू हुई बिजली, नहर का पानी ढो रहे ग्रामीण
पटेहरा। पटेहरा कला में तीन दिनों से बिजली सप्लाई बाधित होने के बाद शुक्रवार को ग्रामीण नहर का पानी ढोने को विवश हो गए । बुधवार शाम तेज आंधी के बाद से ही बिजली सप्लाई ठप हो गई। शुक्रवार दोपहर तक बहाल नहीं हुई। कोई जनरेटर चलाकर पानी भर रहा है तो कई लोग नहर से पानी भरकर घर ले गए । ब्लॉक परिसर में बना कंट्रोल रूम के मोबाईल की इनकमिंग बंद है तो दूसरे नंबर पर ग्रामीण बृहस्पतिवार शाम को ही फोन किये पर शुक्रवार तक पानी नही मिला तो नहर का पानी ले गए। बिजली निगम के जेई जय शंकर ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 11 बजे तक 33 हजार की में सप्लाई ठीक कराया गया। शुक्रवार सुबह से ही 11000 की सप्लाई को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
जिले के सभी 33 केवी के उपकेंद्रों की मरम्मत हो गई है। 11 केवी फीडर की भी 70 प्रतिशत मरम्मत हो गई है। एक- दो दिन में पूरे जिले की विद्युत आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। व्यापक स्तर पर नुकसान के कारण समस्या है।
- अंकुर अवस्थी, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल मिर्जापुर