फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Evaluation of 16 tables of main subjects ended in BLJ Inter College

Mirzapur News: बीएलजे इंटर कॉलेज में मुख्य विषयों के 16 टेबल का मूल्यांकन समाप्त

Thu, 27 Mar 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of 16 tables of main subjects ended in BLJ Inter College
जिले के तीन मूल्यांकन केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अंतिम चरण में है। बीएलजे इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत व अन्य 12 विषयों का मूल्यांकन समाप्त हो गया है। इसी प्रकार हाईस्कूल के भी हिंदी विज्ञान व चित्रकला के साथ टेलरिंग विषय का मूल्यांकन समाप्त हो गया है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में भी मूल्यांकन अंतिम चरण में है। बुधवार को 5894 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। राजस्थान इंटर कॉलेज में 1062 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। सामाजिक विज्ञान सहित सभी प्रमुख विषयों का मूल्यांकन समाप्त हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने बताया कि मूल्यांकन का कार्य अब अंतिम चरण में है। समय से मूल्यांकन पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

----------------
समानुपात के प्रश्नों से हुई समस्या
परिषदीय विद्यालयों की बुधवार को हिंदी व गणित की परीक्षा हुई। कक्षा चार से आठ तक गणित की परीक्षा हुई। इसमें कक्षा सात व आठ में समानुपात के सिद्धांत पर आधारित प्रश्नों से छात्र-छात्राओं को समस्या हुई। कक्षा चार व पांच में भिन्न के सवाल भी अच्छे आए थे। डीसी प्रशिक्षण प्रभात बाजपेयी ने बताया कि बुधवार को जिले में 228573 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
एकाउंटेंसी की परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी
सीबीएसई की बुधवार को 12 वीं की एकाउंटेंसी की परीक्षा थी। इसमेंं पंजीकृत 727 में से 715 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 12 अनुपस्थित रहे। सिटी कोऑर्डिनेटर कंचन श्रीवास्तव ने बताया कि कई प्रमुख विषयाें की परीक्षा हो चुकी है। परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed