फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   EO Kachhwa asked

कर- करेत्तर में फिसड्डी वसूली पर ईओ कछवा को शोकाज

Wed, 11 Nov 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
EO Kachhwa asked
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित कर- करेत्तर की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने कम वसूली पर ईओ कछवां को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी ईओ से कहा कि वे इस माह के लक्ष्य की पूर्ति करें अन्यथा अपने पास से टैक्स जमा करें। बैठक में जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस, आईजीआरएस, मुख्यमंत्री के पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायत, जिलाधिकारी संदर्भ सहित अन्य जन समस्याओं के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा जन शिकायतों का निस्तारण समय से किया जाये। डिफाल्टर वाले विभाग के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। आबकारी, वाणिज्यकर, स्टांप पंजीयन, विद्युत की वसूली पर संतोष व्यक्त करते हुये परिवहन एवं स्टांप पंजीयन में और प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर वादों का निस्तारण तथा तहसीलवार वसूली की भी समीक्षा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं ईओ को निर्देशित करते हुये कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में प्रमुख बाजारों व चौराहों पर रैन बसेरा का निर्माण कराकर उसका फोटोग्राफ राहत आयुक्त की वेबसाइट पर तत्काल भेजना सुनिश्चित करें। यह कहा कि क्षेत्रों में अलाव जलाने के स्थान को चिह्नित कर सूची दो दिन के अंदर उपलब्ध कराएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी हरिशंकर यादव, नगर मजिस्ट्रेट के अलावा सभी उपजिलाधिकारी व संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed