फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Entry of heavy vehicles into Chunar is prohibited from 6 AM to 10 PM.

Mirzapur News: चुनार में सुबह छह से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश नहीं

Tue, 21 Jul 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Entry of heavy vehicles into Chunar is prohibited from 6 AM to 10 PM.
शिकायतों का विधायक ने लिया संज्ञान, एसडीएम ने पुलिस को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुनार। नगर में सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इस संबंध में सोमवार को एसडीएम अनेग सिंह ने आदेश जारी किया। पुलिस कर्मियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
स्थानीय लोगों ने चुनार के भाजपा विधायक अनुराग सिंह से नगर में दिन-रात भारी वाहनों के निर्बाध आवागमन पर रोक लगाने की शिकायत की थी। उनका कहना था कि सुबह विभिन्न विद्यालयों के बच्चे, छात्र-छात्राएं, सरकारी कर्मचारी अपने कार्यों के लिए और नगरवासी आवश्यक सामानों की खरीदारी के लिए बाहर निकलते हैं। स्टेशन से टेकौर तक का मार्ग संकरा है। वर्तमान में सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी चल रहा है। इसके कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस दौरान सुबह से रात तक भारी वाहन स्टेशन रोड से पक्का पुल तक गुजरते हैं, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

जन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए विधायक ने एसडीएम को नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के संबंध में कार्रवाई करने के लिए कहा था। इसके बाद सोमवार को एसडीएम अनेग सिंह ने प्रभारी निरीक्षक चुनार विजय शंकर सिंह को लिखित निर्देश जारी कर सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed