{"_id":"61b8ea66cbd7110053705240","slug":"entrepreneurs-problems-should-be-resolved-on-priority-mirzapur-news-vns6278577138","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों की समस्याओ का प्राथमिकता पर निस्तारण हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों की समस्याओ का प्राथमिकता पर निस्तारण हो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में बुलाई गई। जिलाधिकारी ने उपस्थित उद्यमियों की समस्याओं को सुना। संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता पर समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक में गत माह की हुई बैठक की कार्यवाही के बारे में जानकारी ली गई। उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत जनपद के लिए प्राप्त भौतिक 60 तथा वित्तीय लक्ष्य 116.40 लाख आवंटित किया गया था। जिसके सापेक्ष भौतिक 174 तथा वित्तीय 453.76 लाख का आवेदन पत्र आनलाइन बैंक शाखाओं को प्रेषित कर दिया गया है। विभिन्न बैंक शाखाओं द्वारा 17 आवेदन पत्रों को स्वीकृत करते हुए 42.67 लाख रुपये तथा 12 आवेदन पत्रों पर 23.42 लाख रुपये वितरण किया गया। इसी प्रकार एक जनपद एक उत्पाद योजना में बैंकों को भेजे गए 79 आवेदन पत्रों के सापेक्ष 16 आवेदन पत्र स्वीकृत किए गए। 84.75 लाख रुपये का वितरण किया गया हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत भौतिक लक्ष्य 62 तथा वित्तीय 187.68 लाख आवंटित है। 138 आवेदन पत्र संबंधित बैंक शाखाओं को प्रेषित किए गए हैं। 52 आवेदन पत्रों पर स्वीकृति तथा 33 आवेदन पत्रों पर ऋण वितरण किया गया। औैद्योगिक संस्थान में एटीएम लगाने के बाबत जिलाधिकारी ने एलडीएम को निर्देशित किया कि 40 दिनों के अंदर एटीएम लगवाना सुनिश्चित करेें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, उपायुक्त उद्योग वीके चौधरी, अधिशाषी अभियंता विद्युत मनोज यादव, सहित अधिकारी व अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।