{"_id":"ab1e1b895dc7b1956e9f9011288d9b49","slug":"engineer-found-the-corpse-of-the-track-murder-suspect-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर मिली इंजीनियर की लाश, हत्या का संदेह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर मिली इंजीनियर की लाश, हत्या का संदेह
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Tue, 13 Jan 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली से इलाहाबाद के लिए चले एक निजी कंपनी के इंजीनियर की लाश सोमवार की सुबह विंध्याचल थाना क्षेत्र के बिरोही रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी पर पड़ी मिली।
पुलिस से सूचना पाने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिवारवालों ने आशंका जताई कि उसकी हत्या करने के बाद लाश को रेल पटरी पर लाकर रखा गया है।
इलाहाबाद के शिवकुटी थाना क्षेत्र के जोधवल तेलियरगंज निवासी विनय पांडेय (उम्र 32 वर्ष) पुत्र सत्यप्रकाश पांडेय एक निजी कंपनी में इंजीनियर था। रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे विनय रायबरेली से गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन पकड़कर इलाहाबाद के लिए निकला।
रात करीब दस बजे उसने परिवार के लोगाें को फोन करके घर आने की बात बताई। लेकिन वह सोमवार भोर तक घर नहीं पहुुंचा। सोमवार को रेल कर्मियाें की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची जीआरपी विंध्याचल ने उसक ी जेब में मिले मोबाइल फोन से परिवार के लोगाें को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने आशंका जताई कि उसकी हत्या करके लाश रेल पटरी पर डाली गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन बजे तक पोस्टमार्टम नहीं होने पर परिवार के लोगाें ने हंगामा मचाया। तब जाकर शव का पोस्टमार्टम हुआ।