फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Engineer filed a case of assault against three

Mirzapur News: इंजीनियर ने तीन के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया

Sat, 28 Dec 2024 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Engineer filed a case of assault against three
ड्रमंडगंज। जलजीवन मिशन की कार्यदाई संस्था एनसीसी के अभियंता ने शुक्रवार देर शाम थाने में तहरीर देकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में अभियंता पूर्णेंदु शरद शुक्ल ने आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम साढ़े तीन बजे के इंद्रवार गांव स्थित पानी टंकी पर कार्य देखने के लिए गए थे। मौके पर पहुंचकर देखा कि पानी टंकी की चहारदीवारी के भीतर मवेशी बंधे थे। चहारदीवारी के भीतर से मवेशियों को बाहर निकालने लगा, तभी इंद्रवार गांव निवासी विष्णु राय और साथ दो अज्ञात लोग आकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। इससे काफी चोटें आई हैं। शोर सुनकर पानी टंकी पर कार्य कर रहे पलंबर जगदीश मौर्य व उनके सहयोगी राम अधीन ने दौड़कर बीच बचाव करते हुए जान बचाई। मारपीट करने वाले लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि जलजीवन मिशन की कार्यदाई संस्था एनसीसी के अभियंता की तहरीर पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले इंद्रवार गांव निवासी विष्णु राय और दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed