फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Encroachment removed even on holiday

Mirzapur News: अवकाश के दिन भी हटाया गया अतिक्रमण

Sun, 15 Jan 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed even on holiday
मिर्जापुर। नगर में सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर शुरु हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान रविवार को भी जारी रहा। उपजिलाधिकारी चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में दिन भर अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। हालांकि इस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध किया लेकिन टीम पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

तहसील तिराहे पर तो रविवार को भी अभियान चला लेकिन रमईपट्टी तिराहे पर एक इंटर कालेज व एक अन्य अतिक्रमण को हटाने के बाद अभियान ठंडा हो गया है। नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को एक सिरे से अभियान शुरु करना था। यदि तहसील मार्ग से शुरु करना था तो उधर से ही पूरा अतिक्रमण हटाते हुए आगे बढ़ते। इससे प्रशासन को भी सुविधा होती और नागरिकों को भी।
विज्ञापन

उधर, तहसील रोड से रमईपट्टी तिराहा के बाद अब रमईपट्टी तिराहा से टीबी अस्पताल तिराहा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की तैयारी है। इसके लिए नापी कर दी गई है। कई लोगों ने तो इस मार्ग पर भी अपने निर्माण को हटाना शुरु कर दिया है। रविवार को एक भवन में दिनभर तोड़फोड़ होती रही। अधिकारियों के अनुसार इस मार्ग पर कम से कम 33 फीट और अधिकतम 60 फीट की चौड़ाई में अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए पूरे मार्ग की नापी कर ली गई है। तहसील मार्ग के बाद अब इसी मार्ग पर शीघ्र ही अभियान चलाया जाएगा। बताया जा रहा है कि भरूहना से लेकर दोमुहियां तक फोरलेन का निर्माण होना है। उसी के लिए अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सदर चंद्रभान सिंह ने बताया कि अतिक्रमण का जो आकलन किया जा रहा है और सड़क की जो नापी की जा रही है। वह 1289 के फसली नक्शे के आधार पर है। वर्तमान में 1430 फसली चल रहा है। जो भी अतिक्रमण हटाने के लिए काम हो रहा है या नापी हो रही है। वह नक्शे के आधार पर ही हो रही है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भी लोग अतिक्रमण किए हैं, वह स्वत: ही उसे हटा लें तो उनके हित में बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed