फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Encroachment found on pond land during inspection

Mirzapur News: तालाब की भूमि पर निरीक्षण में मिला अतिक्रमण

Tue, 28 Oct 2025 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Encroachment found on pond land during inspection
लालगंज। तहसील क्षेत्र के सहजी गांव स्थित सार्वजनिक तालाब पर हुए अतिक्रमण की शिकायत पर सोमवार को प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह ने स्वयं स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान तालाब की भूमि पर अतिक्रमण पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित राजस्व अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से कुछ लोगों ने तालाब की जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। इसकी शिकायत लगातार प्रशासन से की जा रही थी। शिकायतों के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हल्के के लेखपाल को निर्देश दिया कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाकर तालाब की भूमि को मुक्त कराया जाए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि कब्जा हटवाया जाएगा और दोबारा कब्जा किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के समय राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed