फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Encourage youth to connect with skill development

युवाओं से मिलकर कौशल विकास से जोड़ने के लिए करें प्रोत्साहित

Wed, 07 Sep 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Encourage youth to connect with skill development
प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मंगलवार को अष्टभुजा डाक बंगले में अधिकारियों के साथ बैठक करके विभाग की तरफ से संचालित योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी ग्रामीण युवाओं से मिलकर उन्हें कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देकर प्रोत्साहित करें। बैठक के बाद उन्होंने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद व्यापारियों की समस्याओं की सुनवाई की। वे भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों से भी मिले।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने आईटीआई में प्रवेश की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बैठक में मौजूद आईटीआई प्रधानाचार्यों को प्रवेश प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही यह निर्देश भी दिया कि जितने भी नए फार्म भरवाए जाएं, सभी का प्रवेश लें। मिर्जापुर में अभी तक 68 प्रतिशत आवेदकों का प्रवेश हुआ है। राज्यमंत्री कौशल विकास को लेकर गंभीर नजर आए। उन्होंने कहा कि कौशल विकास से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवाओं की सहभागिता कम हो रही है। कुछ लोग प्रशिक्षण कोर्स में प्रवेश लेने के बाद छोड़ देते हैं। ऐसे युवाओं को अधिकारी उनसे मिलकर प्रोत्साहित करें। उन्होंने कौशल विकास जुड़े कर्मियों को ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर युवाओं से मिलने के लिए कहा। उन्होंने कौशल विकास से युवाओं को जोड़ने के लिए जनप्रतिनिधियों से संपर्क करने का भी निर्देश दिया। कार्यक्रम में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, आलोक कुुमार, सत्यदेव दूबे, जेके सिंह, अनिल कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक के बाद राज्य मंत्री ने कसरट्टी स्थित प्रवीण कुमार के आवास पर भाजपा व वैश्य समाज नेता संतोष गोयल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं की सुनवाई भी की। व्यापारियों ने उन्हें मांगों से संबंधित ज्ञापन भी दिया। राज्यमंत्री व्यापारियों को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान पवन कुमार शर्मा, मनीष गुप्ता, श्याम सिंह, सोनू दुबे, आकाश, राजेंद्र पटेल, राजन गुप्ता, सत्य नारायण सिंह, कृष्णानंद हैहयवंशी, दीपक जायसवाल, विजय गुप्ता, रामकुमार, श्रीकिशन कसेरा, सुशील कुमार, अनुराग सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed