फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Encompass voice raised by

धरना देकर आवाज की बुलंद

Mon, 20 Apr 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Mon, 20 Apr 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Encompass voice raised by

विज्ञापन
फसल क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर रविवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताआें ने धरना देकर अपना विरोध जताया।

 इस दौरान कहा गया कि किसानाें की नष्ट हुई फसल का सर्वे करा कर उचित मुआवजा दिया जाए, किसानाें का ऋण माफ करने के साथ ही वसूली बंद की जाए एवं फसल बीमा का भुगतान अविलंब कराया जाए।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे चुनार विधायक जगतंबा सिंह पटेल ने किसानों से वार्ता किया और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। 
विज्ञापन


उधर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि मौसम की मार के चलते किसानाें की फसलें जो बर्बाद हुई हैं, उसका आकलन करा कर किसानाें के बीच उचित मुआवजा तत्काल दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन के नेता प्रहलाद सिंह ने कहा कि मौसम की मार के चलते किसानाें की कमर ही टूट गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान  यूनियन के जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह और संचालन पन्ना सिंह ने किया।


इस दौरान श्याम जी सिंह, गुप्त नाथ द्विवेदी, मोती सिंह, श्याम जी सिंह, राजेश त्रिपाठी, अखिलेश सिंह, रजनीश भूषण सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed