फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Employment campaign

आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान का पीएम व सीएम ने किया शुभारंभ

Fri, 26 Jun 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Employment campaign
कलेक्ट्रेट स्थित एनआइसी में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के द्वारा पीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण द? - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ ने डिजिटल माध्यम से शुक्रवार को आत्मनिर्भर भारत योजना का शुभारंभ किया। कोविड-19 के दौरान कोरोना संकट के दौर में भारत की अर्थव्यवस्था को सुधारने के यह योजना लागू की गई है। कलेक्ट्रेट स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह व डीसी मनरेगा ने पीएम के संबोधन को लाइव देखा। डीएम के निर्देश के क्रम में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आरएन सिंह ने जिले के सभी कॉंमन सेटेंरों के माध्यम से सीधा प्रसारण कर आम जन मानस के मध्य सामाजिक दूरी का पालन करते हुये लाइव वेबकास्ट कराया। बताया गया कि कोरोना संकट के इस दौर में अपने गांव लौटे करीब 30 लाख प्रवासी कामगारों को मदद पहुॅचाने और उन्हें रोजगार की मुख्यधारा में जोड़ने के साथ-साथ स्थानीय उद्यमिता को बढावा देने के उद्देश्य से इस अभियान को चलाया जा रहा है। सीएससी के जिला प्रबन्धक रमेंद्र शुक्ला ने बताया कि जिले के कुल 550 केंद्रों से साढ़े तीन हजार नागरिकों ने कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। बताया गया कि कामन सर्विस सेन्टरों के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को कोरोना महामारी काल में विभिन्न प्रकार की आवश्यक सेवा सहयोग डिजिटल माध्यम से प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed