फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Employees on strike for the second day standing ambulance, patient upset

एंबुलेंस खड़ी दूसरे दिन हड़ताल रहे कर्मचारी, मरीज परेशान

Wed, 28 Jul 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Employees on strike for the second day standing ambulance, patient upset
मिर्जापुर। समायोजन की मांग पूरी न होने पर एंबुलेंसकर्मियों का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। चंदईपुर के मैदान में एंबुलेंस को खड़ा कर दिया गया है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी धरने में शामिल होकर एंबुलेंस चालकों की मांगों को पूरा करने की मांग किए। दूसरे दिन भी एंबुलेंस सेवा बहाल न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चर्चा है कि समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन एंबुलेंस को लेकर स्वास्थ्य विभाग के दूसरे चालक से चलाने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन

समायोजन समेत छह सूत्री मांगों को लेकर तीन दिनों से धरना दे रहे थे। मांगे पूरी न होने पर 108, 102 और और एएलएस के चालक और ईएमटी रविवार की रात से ही एंबुलेंस को खड़ा कर धरने पर चले गए है। मंगलवार को दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। एंबुलेंस चालक चंदईपुर स्थित मैदान में धरने पर बैठकर मांगों को पूरा करने के लिए नारेबाजी करते रहे। दोपहर में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष य्रादव, पूर्व प्रवक्ता स्वमीशरण दुबे, रंजीत फौजी एंबुलेंसकर्मियों के धरने में शामिल होकर प्रदेश सरकार पर शोषण करने का आरोप लगाया। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि एंबुलेंस इमरजेंसी सेवा है। कोविड काल में एंबुलेंस चालकों ने जान की बाजी लगाकर कार्य किया। उनको एनएचएम के तहत समायोजित कर उनकी मांगों को पूरा किया जाए। मांग पूरी न होने पर समाजवादी पार्टी भी आंदोलन करेगी। उधर प्रदेश स्तर पर संगठन के बीच वार्ता चलती रही, पर नतीजा नहीं निकला। जिसके चलते धरना जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed