{"_id":"6ad52d1865faee630f0efa14","slug":"party-workers-should-engage-with-full-vigor-in-the-teachers-graduates-mlc-elections-naresh-uttam-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-163403-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में पूरी सक्रियता से जुटें कार्यकर्ता: नरेश उत्तम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में पूरी सक्रियता से जुटें कार्यकर्ता: नरेश उत्तम
विज्ञापन
सपा की बैठक में चुनाव की तैयारियों और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन
मिर्जापुर। शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए रविवार को सपा के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में बैठक हुई। इसमें चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया गया।
चुनाव प्रभारी और सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं फतेहपुर के सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में सहायता प्राप्त शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने सहित शिक्षा मित्रों के हित में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने शिक्षकों के साथ-साथ छात्रों, नौजवानों और बेरोजगारों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए भी कार्य किया है। शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को पूरी सक्रियता से मैदान में उतरना होगा।
उन्होंने स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं से निरंतर संपर्क स्थापित करने, मतदाता सूची का गहनता से अवलोकन करने और छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए आवश्यक प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और सभी कार्यकर्ताओं से समन्वय, एकजुटता और जिम्मेदारी के साथ चुनावी अभियान में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही चुनावी सफलता का आधार है। आरोप लगाया कि भाजपा झूठ और फरेब के रास्ते पर चलकर जनता को गुमराह कर रही है। बैठक में पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, आशीष यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, कीर्ति कोल, रोहित शुक्ला, अभय यादव और राजेश भारती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।