फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Emphasis Placed on Strengthening the Organization at the Apna Dal (S) Rajgarh Zone Meeting

Mirzapur News: अपना दल (एस) राजगढ़ जोन की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर

Tue, 12 May 2026 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Emphasis Placed on Strengthening the Organization at the Apna Dal (S) Rajgarh Zone Meeting
बैठक में सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करते कार्यकर्ता, स्रोत संवाद
सक्तेशगढ़। अपना दल (एस) की राजगढ़ जोन की मासिक बैठक मंगलवार को हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। बैठक अध्यक्ष सुनील कुमार पटेल के नेतृत्व में हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव व्यापार मंच रमेश कुमार पटेल रहे। बैठक में जोन अध्यक्ष ने सेक्टर अध्यक्षों की समीक्षा करते हुए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिया। ग्राम प्रधान और जिला पंचायत चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ क्षेत्र में भ्रमण अभियान चलाएं। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा कराए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें, ताकि लोगों का पार्टी के प्रति जुड़ाव और विश्वास मजबूत हो सके। बैठक में सदस्यता अभियान को तेज करने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान प्रदेश सचिव व्यापार मंच रवि शंकर सिंह, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हनीफ खान, जिला सचिव गिरीश चंद पटेल, विधानसभा उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


---------------------------
विज्ञापन

सदस्यता अभियान तेज करने का आह्वान
हलिया। अपना दल (एस) कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को प्रदेश सचिव शशिकांत सिंह पटेल के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति तथा सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। जिला उपाध्यक्ष गुलाब बहादुर पटेल ने कहा कि किसी भी संगठन की ताकत उसके कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं और उन्हीं के बल पर पार्टी आगे बढ़ती है। बैठक में सतीश कुमार, उमेश कुमार सिंह, रघुनंदन विश्वकर्मा, शिवशंकर सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed