फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Emphasis on promoting industries

उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर

Thu, 01 Dec 2016 12:55 AM IST
मिर्जापुर, ब्यूरो, अमर उजाला,
मिर्जापुर, ब्यूरो, अमर उजाला, Updated Thu, 01 Dec 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on promoting industries
कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक को संबोधित करतीं डीएम कंचन वर्मा ।
डीएम कंचन वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र को निर्देशित किया कि वे जनपद में औद्योगिक वातावरण बनाने के लिए हर संभव प्रयास करें तथा यह सुनिश्चित करें कि जनपद में नियमानुसार अधिक से अधिक उद्योग स्थापित हो सके ताकि बेरोजगारों को रोजगार मिल सके तथा नियमानुसार उद्यमियों को हर संभव सहायता  दी जाए।
विज्ञापन


   जिलाधिकारी ने एलडीएम को निर्देशित किया कि वे नियमानुसार उद्यमियों का सहयोग करें ताकि उन्हें उद्योग स्थापित करने व संचालन करने में कोई कठिनाई न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि एलडीएम यह भी सुनिश्चित करें कि विभिन्न बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी उद्यमियों को अनावश्यक परेशान न करें। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे उद्यमियों को विद्युत भार नियमानुसार स्वीकृत करें तथा विभाग से उद्यमियों को कोई कठिनाई न होने दें।
विज्ञापन


   डीएम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे उद्यमियों की यथा संभव सहयोग करें। जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, समाजवादी युवा स्व रोजगार योजना, औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना, विभिन्न सड़कों की मरम्मत एवं उद्यमियों की सुरक्षा आदि की बिंदुवार व विभागवार व्यापक समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त उद्योग केंद्र के एलडीएम, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण तथा उद्यमीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed