{"_id":"5bb9e6b3a8e140c83dd6f59bf0c0870d","slug":"emphasis-on-improving-women-s-skills-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का हुनर निखारने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं का हुनर निखारने पर जोर
ब्यूरो/ मिर्जापुर/ अमर उजाला
Updated Sat, 22 Aug 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के सगरा कंतित स्थित प्रबोधिनी शक्तिधाम परिसर में शुक्रवार को विशेष महिला स्वयं सहायता समूहों की हस्त शिल्पियों के संचेतीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर हस्त शिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। इस दौरान कहा गया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के हुनर व उनकी प्रतिभा को निखारना एवं उन्हें आर्थिक स्वावलंबन के लिए जागरूक बनाना है।
महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन शक्तिधाम की ओर से आयोजित हस्त शिल्पियों के संचेतीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हस्तशिल्प वस्त्र, भारत सरकार, परिक्षेत्र लखनऊ के उपनिदेशक विरेंद्र कुमार ने दीप प्रज्जलित कर किया।
विज्ञापन
तत्पश्चात् उन्होंने सुदूर अंचलों से आई महिलाओं की लगाई गई हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन फीता काटकर किया। फाउंडेशन के निदेेशक विभूति कुमार मिश्र ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों व रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि ने कहा कि मिर्जापुर जैसे क्षेत्र में कम पूंजी में घर बैठकर महिलाएं हस्तशिल्प का कार्य बखूबी कर रही हैं।
उन्होंने शासन द्वारा हस्तशिल्पियों के हित में संचालित कई योजनाओं की भी जानकारी देते हुए कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से इस संस्था द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मोहन शुक्ल ने स्किल इंडिया के प्रति महिलाओं को जागरूक किया।
संस्था की परियोजना प्रबंधक संध्या पाठक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
महासचिव नंदिनी मिश्रा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान राजेंद्र, श्रवण कुमार झा, लुबना, महविश, शिल्पी, सुरेश, श्री नारायण, रघुवीर शरण, महमूद, सीमा, कल्पना, साधना, शारदा, नीलम आदि मौजूद रहे।