{"_id":"67cddaca2f676924b90f204f","slug":"emphasis-laid-on-making-women-self-reliant-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-130745-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: यूपी बोर्ड को भेजी गई 65000 ओएमआर शीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: यूपी बोर्ड को भेजी गई 65000 ओएमआर शीट
विज्ञापन
मिर्जापुर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के जिन विषयों की परीक्षाएं हो चुकी हैं, उनकी ओएमआर यूपी बोर्ड को भेजी जा रही है। अब तक 65000 ओएमआर शीट बोर्ड को भेजी जा चुकी है।
हाईस्कूल के प्रत्येक विषय की परीक्षा में 20 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न आते हैं, जिसके लिए ओएमआर शीट का प्रयोग किया जाता है। चार प्रमुख विषयों की परीक्षा हो चुकी है और दो बार ओएमआर शीट भेजी जा चुकी है। हालांकि तीन दिन में ओएमआर शीट भेजने का नियम है लेकिन सुरक्षा कारणों से इसमें बदलाव किया जा सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने बताया कि अभी तक दो बार में 65000 ओएमआर शीट भेजी जा चुकी है। बताया कि बोर्ड परीक्षा अब खत्म होने वाली है। होली के बाद मूल्यांकन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। संवाद